सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव में हुई प्रियंका हत्याकांड के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी के करीब पहुंच चुकी है। सब कुछ सही रहा तो पुलिस शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
प्रियंका की हत्या के मामले में परिजनों ने मृतका के फुफेरे भाई पर शक जताया था। मोबाइल की काल डिटेल और सर्विलांस की मदद से भी परिजनों के शक की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी के करीब पहुंच चुकी है। बहुत जल्द इस घटना का पुलिस खुलासा कर सकती है। जमदरा गांव निवासी प्रियंका की रविवार की रात उस वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने कमरे में सो रही थी। सोमवार को सुबह उसके कमरे में खून में सना उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतका की मां कुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने भुसौड़ी निवासी उसके फुफेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।