फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कुर्क की गैंगेस्टर की 76 लाख की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर खेतासराय पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गैंगेस्टर की 76 लाख की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने उसके घर को सील करके दो वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। गैंगेस्टर के घर पर सरकारी बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ निवासी अब्दुल सलाम गैंगेस्टर का आरोपी है। उसके खिलाफ खेतासराय, मीरगंज थाने में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसे खिलाफ डीएम के निर्देश पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। अब्दुल सलाम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई दो पिकअप और भवन को जप्त कर लिया। जप्त की गई संपत्ति की कीमत 76 लाख बताई गई है। कुर्की की यह कार्रवाई शाहगंज के तहसीलदार अभिषेक राय और सीओ अंकित कुमार के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देश पर जिले में गैंगेस्टर एक्ट के आरोपितों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीमऊ निवासी गैंगेस्टर के आरोपी अब्दुल सलाम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संपत्ति कुर्क किए जाने के दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें