जौनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की ऑक्सीजन की समस्या का जल्द निराकरण होने वाला है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है। ट्रायल के बाद ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्लांट से मौजूदा हालत में 200 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट के हिसाब से उत्पादन होगा।
चिकित्सकों का कहना है कि यह ऑक्सीजन 50 से 60 बेड पर भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। यह ऑक्सीजन मरीजों की सांस बचाने में काफी हद तक मददगार साबित होगी। ऑक्सीजन प्लांट चालू होने पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों को बचाना संभव हो जाएगा। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में बनकर तैयार आँक्सीजन की क्षमता प्रति मिनट 200 लीटर आँक्सीजन उत्पादन करने की है। प्लांट चालू होने के बाद ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में सेंट्रल प्वाइंट से ऑक्सीजन की सप्लाई करने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डा.राकेश कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है। ट्रायल की तैयारी चल रही है। ट्रायल के बाद सबसे पहले जांच गुड़गांव के लैब में कराई जाएगी। इसके बाद ही मरीजों को सप्लाई करने की अनुमति दी जाएगी। प्लांट मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।
---
गुड़गांव में होगी ऑक्सीजन की गुणवत्ता की जांच
जौनपुर। जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के ट्रायल के बाद बनने वाली ऑक्सीजन की जांच गुड़गांव के लैब में कराई जाएगी। ऑक्सीजन की गुणवत्ता की जांच के बाद ही उसकी आपूर्ति कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को की जाएगी। प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार है। इंजीनियर ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं।