शाहगंज। खुफिया जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम क्षेत्र के सहावें गांव से एक युवक व एक किशोर को उसके घर से हिरासत में लिया। दोनों को किसी गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है। दोनों को किसी संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की खुफिया रिपोर्ट पर पुलिस ने पुलिस ने उठाया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के परिजन उन्हें बेगुनाह बता रहे हैं।
क्षेत्र के सहावें गांव में शनिवार की शाम स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने अचानक पहुंच कर एक युवक व एक किशोर को हिरासत में लिया। दोनों को कोतवाली लाने के बाद किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया है। जहां पर रखकर पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी है। दोनों के बारे में खुफिया विभाग से उनकेे किसी संदिग्ध गतिविधियंों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इनमें एक के द्वारा फर्जी ढंग से अपने मित्र के नाम से सिम कार्ड भी लिए जाने की बात कही जा रही है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि संदेह के आधार पर दो को उठाया गया है। पूछताछ के बाद असली तथ्य सामने आएगा। उधर, हिरासत में लिए गए किशोर की मां ने अपने बच्चे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि पुलिस उसे लेकर गई है। लेकिन साफ तौर पर उसके अपराध के बारे में पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है।