सरायख्वाजा पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी करने में उपयोग में लाए जाने वाले सामान को भी बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने तीनों अभियुक्तों को बुधवार की शाम सात बजे मुड़ैला कोड़िया सम्पर्क मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय बर पुत्र भानू बर निवासी मन्दिर तला थाना सांगर जिला दक्षिण चौबीस परगना पश्चिम बंगाल, साजिद हुसैन मुल्ला पुत्र शहादत निवासी शंकरपुर थाना ढोलाहाट जिला दक्षिण चौबीस परगना पश्चिम बंगाल और मोतिया रहमान मुल्ला पुत्र सहाजेल मुल्ला निवासी बेड जमालपुर थाना ढोलाहाट जिला दक्षिण चौबीस परगना पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
आरोपियों के पास से पांच कागज की गड्डी, जिस पर दोनों तरफ पांच-पांच सौ रुपये की एक एक नोट लगी थी बरामद किया। साथ ही पांच सफेद कागज की गड्डी, आठ बंद लिफाफे में कागज की गड्डी, तीन पारदर्शी पन्नी में सोने जैसी हूबहू कील, दो पारदर्शी डिब्बों में हूबहू सोने की कील और एक मोटर साइकिल बरामद किया।