फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के अहिरौली ग्राम पंचायत के सोनपुरा निवासी राहुल सिंह की हत्या के बाद पूर्व प्रधान उदयराज गौतम, सचिन गौड़ एवं सनी गौड़ को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार ने पुलिस पुलिस टीम के साथ शनिवार की रात कोल्हुआ बाजार में जाल फैलाया तो कहीं भागने की फिराक में स्टेट बैंक के पास खड़े विरेंद्र गौतम और विजय कुमार गौतम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता से हत्याकांड के सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष सुजानगंज विश्वनाथ यादव पुलिस व पीएसी के साथ गांव में कैंप किए हुए हैं। पूर्व प्रधान उदय राज गौतम अन्य आरोपियों के घर पीएसी व पुलिस बल के जवान तैनात हैं। दूसरी ओर, राहुल सिंह के घर भी पुलिस बल मौजूद है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम होने तक गांव में पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहेगी। दो दशक पूर्व भी इस गांव के दलित ग्राम प्रधान की चंदा प्रकरण में हत्या कर दी गई थी। ऐसे में इस इस अतिसंवेदनशील गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 18 नवंबर को इस गांव की तीन सगी बहनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने और राहुल सिंह की हत्या के बाद गांव एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें