जोन के 54 पशु तस्करों में दो जौनपुर के, जिन पर है 50-50 हजार का इनाम
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्णा ने बीते महीने गो तस्करी मामलों में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे जिन 54 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है, उनमें दो जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों चंदौली में भी वांछित हैं। इनमें एक खुटहन थाने के डिहिया गांव निवासी विपिन गौड़ और दूसरा मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के सतहरिया निवासी सोनू शामिल है। चंदौली की पुलिस ने दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है।
आनंद कुमार उर्फ शोले सिंह पर एक लाख रुपये इनाम घोषित कर दिया गया है। जबकि शाश्वत सिंह और उसके दो साथियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। टीमें लगीं हुई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। - कुंवर अनुपम सिंह, एसपी