फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके हमारा था, है और रहेगा :डॉ. कल्बे

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते  मौलाना कल्बे रुशेद । मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व विख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉ. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने यह बात नगर के एक इमामबाड़े में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने पाकिस्तान पर पीओके की आवाम पर जुल्म करने का आरोप लगाया। मौलाना ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पीओके की जनता हिंदुस्तान के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का भी समर्थन किया। मौलाना ने सरकार से छात्रों के हित में जल्द फैसला लेने का आग्रह किया। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी और वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मौलाना रुशेद ने ईरान के 40 वर्षों के प्रतिबंधों के बावजूद अर्थव्यवस्था बनाए रखने की सराहना की। उन्होंने ईरान को महाशक्ति अमेरिका व इस्राइल को टक्कर देने वाला बताया। मौलाना ने अयातुल्लाह ख़ामेनेई की हत्या पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक एजेंडा काम नहीं करेगा। युवा अब समझदार है और अपने भविष्य पर ध्यान देगा। मौलाना ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को संविधान सम्मत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें