फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अखाड़ों के कवि, गायक और वादकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। गुरु पूजा महासमिति की ओर से रविवार रात जमालपुर गांव स्थित एक पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से विभिन्न अखाड़ों के कवि, गायक एवं वादकों को सम्मानित किया गया। कलाकारों के सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महासमिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कला के माध्यम से पहचान बनाने वाले वाराणसी के कवि भोला एवं सियाराम, जौनपुर के कवि सुदामा पाल तथा भदोही के कवि श्यामधर पाल को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के गायक रमाशंकर यादव, आजमगढ़ की गायिका सीमा सरगम, जौनपुर के दयाशंकर यादव, केआर सुरेंद्र, लाल बहादुर पाल, शेर बहादुर तथा सुरेश जौनपुरी को भी सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें