फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस के रूप में हर घर तिरंगा लहराने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को कोइरीडिहा के सीताराम माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुई। इसमें नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक क्रांति दिवस के रूप में मनाने और हर तिरंगा लगाने लहराने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के अध्यक्ष गजराज यादव ने कहा कि आगामी नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं की जिम्मेदारी है कि हर घर जाकर वह अपना तिरंगा लगाएं लहराने का काम करे और उन्हें राष्ट्र के प्रति क्रांतिकारियों के बलिदान के बारे में भी जागरूक करे। कहा कि किस तरह से आजादी के दिवानों ने अपनी देश की स्वतंत्रता में भूमिका दी थी इस बारे में चर्चा की जाए। देश का गौरव बढ़ाने का काम करते हुए विकास की ओर अग्रसर रहे। इसके अलावा, हर घर तिरंगा झंडा लगाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टरवार जिम्मेदारी भी सौंपी गई। सबको झंडा लगाने के लिए गांव मोहल्ले का चयन कर जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस मौके पर अशोक यादव, तेज बहादुर मौर्या, लालचंद यादव लाले, डॉ. जितेंद्र यादव, नासिर खान, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव आनंद गुप्ता, अरविंद यादव, डॉ. दशरथ आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें