फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नाम पर कर रहा था वसूली, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास के नाम पर कर रहा था वसूली, केस दर्ज
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश पर पीओ डूडा ने लाइन बाजार थाने में दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में वसूली करने वाले दलाल के विरुद्ध परियोजना अधिकारी डूडा ने जालसाजी का केस दर्ज कराया है। उसने लाभार्थी से 12 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन

मियांपुर वार्ड के हरईपुर मोहल्ले में लाभार्थियों से आवास योजना के बदले वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थी। मौके पर जाकर जांच की गई तो प्रेम, लालता प्रसाद सहित कई लाभार्थियों के परिवार ने 12-12 हजार रुपये वसूलने की पुष्टि की। वार्ड के सभासद कृष्ण कुमार यादव ने भी इस बारे में मोहल्ले के लक्ष्मीशंकर की ओर से वसूली करने का बयान दिया। परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने इसकी रिपोर्ट डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को लाइन बाजार थाने में आरोपी लक्ष्मीशंकर के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज कराया गया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि किसी भी लाभार्थी को बिचौलियों के झांसे में आने की जरुरत नहीं है। वह अपने आवास के बारे में जानकारी सीधे कार्यालय से प्राप्त करें। अगर कोई वसूली करता पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें