फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचस्तरीय होगी पीएम की सुरक्षा

Sat, 04 Mar 2017 01:36 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
टीडी काॅलेज में तैयार किया जा रहा पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पंडाल। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। दस जिलों के एसपी, 20 अपर पुलिस अधीक्षक, 35 सीओ को लगाया गया है। आस पास के घरों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादे में महिला और पुरूष पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। पांच लेयर में पीएम की सुरक्षा का इंताजाम किया गया है। शुक्रवार को सेना का हेलीकाप्टर ने सभा स्थल और हेलीपैड पर उतरकर रिहर्सल किया। एसपीजी के अधिकारी और सुरक्षा के एडीजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 15 कंपनी पीएसी तीन कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स, 315 दरोगा, 400 हेड कांस्टेबल और 1750 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा 18 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


बिना आईकार्ड और पास के किसी को हेलीपैड और मंच पर नही आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। बीआरपी मैदान में हेलीकाप्ट र से उतरने के बाद वह बाइ रोड टीडी कालेज स्थित सभा स्थल पर 2.45 बजे पहुंचेंगे। एक घंटे तक सभा को संबोधित करेंगे। चार बजे हेलीकाप्टर द्वारा बीएचयू वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। कई वर्षो बाद पीएम के जौनपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी एलर्ट हो गया है। टीडी कालेज के आस पास रास्तों को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। किसी को भी उधर से गुजरने नहीं दिया जाएगा। रास्‍तों पर सुरक्षा बलों की सख्‍त पहरेदारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें