फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के पालन की शपथ ली

विज्ञापन
खेतासराय के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई यातायात जागरूकता र? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
खेतासराय। सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में बृहस्पतिवार को विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय सभी छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता के लिए बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर खुदौली ग्राम सभा का भ्रमण कराते हुए पुन: परिसर में आकर समाप्त हुई। इसके अलावा नगर के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज भारती विद्यापीठ परिसर में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को रवाना किया। बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने की शपथ ली। स्लोगन, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता सफिया खान, विभा पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, सुनील कुमार उपाध्याय, किश्वरी सुल्ताना, सुधा मिश्रा, पूनम विश्वकर्मा, राजेश राव, राजेश यादव, दिनेश यादव, भारती शिशु विहार की प्रधानाध्यापिका शबीना बानों आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें