फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ऑटो से कूदा युवक, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
ट्रक दुर्घटना में राज कुमार की मौत के बाद पंचहटिया स्थित उसके घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास बृहस्पतिवार को जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर चलती ऑटो से कूदे युवक की पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह अवसाद ग्रस्त था जिसे परिजन आटो से लेकर उसे चिकित्सक को दिखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव निवासी राजकुमार (32) अवसाद ग्रस्त था। उसे घर की महिलाएं किसी चिकित्सक को दिखाने के लिए गौराबादशाहपुर लेकर आ रही थीं। बिथार गांव के पास वह अचानक चलते ऑटो से कूद गया। ऐसे में वह पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां हैं। बड़ी पुत्री सात और छोटी चार वर्ष की है। मां दुर्गावती देवी और पत्नी संजू बच्चोें के साथ बिलखती रहीं। प्रभारी थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर लाल बहादुर सिंह ने बताया कि युवक अवसाद ग्रस्त था। साथ जा रही महिलाओं के मुताबिक उसे किसी चिकित्सक के यहां दिखाने ले जा रहे थे। यदि परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें