नार्मल स्कूल के पास स्थित ओवर हेड टैंक की मेन पाइप लाइन रविवार की शाम फटने से पूरे नगर पंचायत की पानी सप्लाई बाधित हो गई। कारण बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ने के लिए गड्डा खोदा जाना था। पाइप फट जाने से पानी के लिए मुहल्लेवासी इधर उधर भटकते रहे। पानी लेने के लिए हैंडपंपो पर लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि कई लोग आरओ का पानी खरीद कर पीने को मजबूर रहे। वही रोजेदार पानी के लिए दिक्कत में रहे।
नगर पंचायत के 11 मोहल्ले की आबादी लगभग 13 हजार 525 है। मुहल्लेवासियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा नार्मल स्कूल के पास ओवरहेड टैंक बनावा गया है। जिससे पूरे नगर पंचायत में पानी की सप्लाई की जाती है। रविवार की शाम केराकत रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित नार्मल स्कूल के पास बिजली विभाग की ओर से गढड्ढे की खुदाई की जा रही थी कि इस दौरान पाइन फट गया और पानी पूरे सड़क पर फैल गया। इसके चलते पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पानी के लिए लोगों को इधन-उधर भटकना पड़ा। खास तौर से मुस्लिम बहुल इलाकों में रोजेदार को पानी के लिए दूर का चक्कर लगाना पड़ा। जहां हैंडपंप थे वहां लोगों की लाइन पानी लेने के लिए लगी रही।
इस दौरान पानी जल्दी लेने के लिए लोगों में कहीं-कहीं तकरार भी हुई। हैंडपंप के अलावा जहां कुंए वगैरह थे वहां भी पानी लेने के लिए मारामारी करते रहे। अब चूंकि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत सोमवार तक हो सकेगी लिहाजा पानी के संकट को देखते हुए लोग पानी के लिए परेशान रहे।