फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीपा पुल नहीं बना, तय कर रहे 20 किमी ज्यादा दूरी

Sat, 15 Nov 2025 11:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर के समाहीपुर में की सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदलापुर। मानसून सीजन बीतने के बाद भी क्षेत्र के बलुआ गांव के पास गोमती नदी पर पीपा पुल नहीं बन पाया है। इससे ग्रामीणों को 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर तहसील या जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। पुल नहीं बनने से गांव की 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 30 किसी की जगह 50 किमी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा है। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए वर्ष 2022 में बलुआ गांव के पास गोमती नदी पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

हर वर्ष बरसात में 15 जून से सितंबर के अंत तक पीपा पुल बंद रहता है। इस वर्ष आधा नवंबर बीतने के बाद भी पुल का कुछ पता नहीं है। अगर पीपी पुल बनना अब शुरू भी होता है तो काफी समय बीत जाएगा क्योंकि पहले विभाग की ओर से टेंडर होगा फिर निर्माण कार्य शुरू होता है।
यह पीपा पुल बदलापुर ब्लॉक के घनश्यामपुर, बड़ेरी, बलुआ शाहपुर, गोपालापुर, गुलरा आदि गांवों को नदी उस पार खानपुर, अंगुली, मुबारकपुर, मल्हनी , गुलालपुर, हमजापुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। पुल बनने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आधी से कम दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीण अगर इस पीपा पुल से जौनपुर जाते हैं तो लगभग 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। खुटहन या बदलापुर से जाने पर करीब 50 किमी जाना पड़ता है।
गोमती नदी के मध्य अब तक पीपा पुल का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही पीपा पुल का निर्माण कर संचालन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें