मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिंकी की अपने पिता शिव कुमार माली से एक दिन पहले ही बात हुई थी। तब, पिंकी ने उनसे कहा था वह अजित दादा के साथ बारामती जाएगी। वहां से नांदेड़ जाना है। पिता से बोली थी कि वह अजित पवार से उनकी भी बात कराएगी। वह काफी खुश थी।
परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक पिंकी अपनी मां माया माली की सेहत को लेकर चिंतित रहती थी। वह रोज सुबह उन्हें फोन करती थी। साथ ही मां से कहती थी मम्मी नाश्ता कर लो, दवा खा लो। पिंकी के पिता शिवकुमार चार भाई थे। इनमें सबसे बड़े चंद्रभूषण हैं, जो गांव में ही रहकर माली का काम करते हैं। जबकि शिव कुमार माली परिवार के साथ कई दशक से मुंबई रहते हैं।
वहीं, तीसरे नंबर के भाई राजकुमार वाराणसी में माली का काम करते हैं और सबसे छोटे भाई संतोष कुमार (साहब) का निधन हो चुका है। गांव में पक्का मकान भी बना है। शिवकुमार का गांव से गहरा नाता रहा है।