फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिलकिछा के सचिन ने झूंसी के प्रवीण पहलवान को पटकनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती में झूंसी के प्रवीण पहलवान को पिलकिछा के सचिन पहलवान ने पटखनी दी। दूसरी कुश्ती में गजेंद्रपुर के कली प्रसाद ने बरौली के अमन पहलवान को पटखनी दी। तीसरी कुश्ती ढकवा के सोनू पहलवान ढकवा व प्रवीण पहलवान के बीच हुई। प्रवीण विजई रहे। चौथी कुश्ती में झूंसी प्रवीण पहलवान ने जौनपुर के सचिन को पटखनी दी। भलुआहीं के प्रदीप पहलवान तथा पिलकिछा के प्रेमचंद के बीच हुई जिसमें प्रेमचंद विजयी हुए। वाराणसी के शुभम व शीतला धाम चौकिया जौनपुर के काजू पहलवान बीच हुई। काजू ने शुभम को चित कर दिया। दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में संत लाल कौलिया तथा कृपा पहलवान रहे। पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया। उद्घाटन भाजपा नेता अखिलेश मिश्र तथा संचालन सत्यम सिंह ने किया। इस मौके पर शिव बहादु सिंह, अशोक सिंह, राजकुमार यादव, उमाशंकर शुक्ला, तेगा सिंह, पंकज सिंह, शिवम अस्थाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें