फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घाटों पर गंदगी का अंबार, कैसे होगी छठ पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा में महज दो-तीन दिन शेष बचे हैं। मगर, गोमती नदी के घाटों पर गंदगी का अंबार है। अब तक सफाई नहीं की गई है। इससे व्रती महिलाओं को छठ पूजा करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर पालिका ने घाटों की सफाई के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली पर्व बीतने के बाद अब लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। चार दिवसीय छठ पर्व छह नवंबर से शुरू हो रहा है। छठ करने के लिए महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। व्रत रखने वाली महिलाएं छठ पूजा में लगने वाले सामान जुटाने लगी हैं। छठ पर नदी के घाटों और सरोवरों पर आस्थावानों की भारी भीड़ जुटती है। महिलाएं पानी में खड़े होकर होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान नगर क्षेत्र के गोपी घाट, विसर्जन घाट, बजरंग घाट, हनुमान घाट सहित अन्य घाटों पर मेला लगा रहता है। छठ पूजा देखने वालों की भी भारी भीड़ जमा होती है। घाटों पर चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। दूसरी ओर पिछले दिनों दुर्गापूजा के बाद विसर्जन कुंड में मूर्तियों के विसर्जन के बाद फैले मलबे को भी अब तक साफ नहीं किया गया है। इसी तरह मड़ियाहूं की चंडिका माता मंदिर स्थित तालाब में भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई साफ-सफाई नहीं कराई गई है। तालाब जलकुंभी से भरा पड़ा है। यहां नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें