फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आया पिकअप चालक निकला कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पिकअप चालक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में रविवार को कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है। मुंबई से गुजरात और हरियाणा होते हुए वह शनिवार को जौनपुर आया था। इसके बाद से ही घर में रह रहा था। एक मई को हरियाणा के पलवल में उसका सैंपल लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद पलवल जिला प्रशासन ने यहां सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीज को अपनी निगरानी में ले लिया। उसे वाराणसी के पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय भेज दिया गया। गांव को सील करते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या नौ हो गई, जिसमें पांच स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स 29 अप्रैल को मुंबई से पिकअप लेकर जौनपुर के लिए निकला था। वह अहमदाबाद होते हुए एक मई को हरियाणा के पलवल पहुंचा। वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर वह पलवल जिला अस्पताल पहुंचा। पहले से अस्थमा की शिकायत होने पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। हालत में कुछ सुधार होने पर उसे सैंपल लेने के बाद छोड़ दिया गया। दो मई की सुबह जौनपुर पहुंचने के बाद वह पिकअप मालिक को चाभी देकर घर चला आया। रविवार की शाम पलवल जिला प्रशासन ने फोन कर मरीज के कोरोना संक्रमित होने की सूचना डीएम को दी। आनन-फानन में स्वास्थ्य टीम उसके गांव पहुंची। उसे निगरानी में लेते हुए जिला अस्पताल लाई और फिर कागजी औपचारिकता के बाद उसे वाराणसी भेज दिया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मरीज के गांव को सील करते हुए सैनिटाजेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। उनके भी सैंपल जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें