रामपुर। जमालापुर बाजार में बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक मकान के चबूतरे पर चढ़ गई। पिकअप हैंडपंप से टकराकर उसमें फंस गई। संयोग ही था कि चबूतरे पर सो रहे बिजली मिस्त्री रमाशंकर मोदनवाल समय रहते जाग गए। वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सोनभद्र से मिर्च लादकर पिकअप मछलीशहर जा रहा था। जमालापुर बाजार में श्रीराम-जानकी मंदिर के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे नाले पर चढ़ गया। इसके बाद शिव प्रसाद उमरवैश्य के मकान के चबूतरे से टकराते हुए वहां लगे हैंडपंप से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का पिछला टायर भी फट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।