शाहगंज। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 58 ए को एक पिकअप चालक ने धक्का मार दिया। इससे रेलवे क्रॉसिंग का बूम टूट गया। गेटमैन की शिकायत पर पिकअप चालक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर आरपीएफ पुलिस छानबीन में जुटी है। कासन के सहारे किसी तरह से गुजरने वाली ट्रेनों को पार कराया गया।
इस मुख्य मार्ग से वाराणसी फैजाबाद रेल खंड मार्ग गुजरा हुआ है। सोमवार की सुबह ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने रेलवे क्रॉसिंग गेट को बंद कर दिया। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बंद गेट में धक्का मार दिया। इससे बूम टूट गया। इस रेल खंड से कोटा पटना एक्स्प्रेस, गोदान एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को कासन के सहारे पार कराया गया। घटना की सूचना गेटमैन ने संबंधित अधिकारी को दी। पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज पुलिस छानबीन में जुटी है।