फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कई महीनों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने लड़की से शादी से इन्कार किया तो पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामला तीन दिन से कोतवाली में था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डॉक्टर घर छोड़कर फरार है। पुलिस डॉक्टर के घर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस करता था। उसकी क्लीनिक पर आने वाली गांव की ही एक लड़की से उसका संबंध हो गया। डॉक्टर लड़की से शादी का झांसा देकर कई महीने से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब लकड़ी ने उससे शादी करने की बात कही तो वह शादी की बात से इन्कार करने लगा।
लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़की द्वारा दो दिन पहले कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन मामले में केराकत पुलिस समझौते का प्रयास कर रही है। तीन दिन बीत जाने के बाद जब अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार व पॉस्को का मुकदमा दर्ज कर लिया है। केराकत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें