फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोहरे के कारण देरी से पहुंची छह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें कोहरे के कारण विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट, अमृतसर से हावडा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटा, दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुंबई एलटीटी से अयोध्या कैंट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा, गोरखपुर से मुंबई एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 2.16 मिनट, बनारस से नई दिल्ली से जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 2.15 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को ठंड में अधिक देर स्टेशनों पर गुजारना पड़ा। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें