फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीजी कॉलेज मड़ियाहूं ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रही अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पीजी कॉलेज मड़ियाहूं ने गणेश राय पीजी कॉलेज को 104 रन से किया पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। उधर, सहजानंद पीजी काॅलेज के नहीं आने पर हिंदू पीजी काॅलेज जमानियां को वाक ओवर मिला। प्रतियोगिता का पहला मैच मड़ियाहूं पीजी कॉलेज और श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी के बीच खेला गया। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुज ने 30 बाल पर 4 चौके 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। अमन पाल ने 42 बाल पर 4 चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी करते हुए श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी की तरफ से धीरज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट, राहुल सिंह तथा आकाश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी की टीम 13.2 ओवर में 46 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवनीत यादव ने 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट तथा संतोष पटेल ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रतियेगिता का दूसरा मैच सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर और हिंदू पीजी कालेज जमानियां, गाजीपुर के बीच होना था। सहजानंद पीजी कालेज गाजीपुर की टीम नहीं आने के कारण हिंदू पीजी कालेज जमानियां को वाकओवर मिला। अंपायर की भूमिका राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव ने निभाई। स्कोरर रितेश चौधरी रहे। इस दौरान प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. संजय कुमार, रजनीश सिंह, डाॅ. राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें