पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शनिवार अलग अलग स्थानों पर जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
अहाता नवाब युसुफ से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता प्रधान मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए घग्घा चौराहे पहुंचे। जहां प्रधान मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
यहां हुई सभा में नगर अध्यक्ष डा. हसीन बब्लू ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर सत्ता में आई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनता के हितों को भूल गई है।
बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कहा कि देश की जनता मौसम और प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रही है। ऐसे में जनता को राहत देने के बजाय उन्हें महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है।
इस मौके पर सपा नेता शकील मंसूरी, शहाबुद्दीन राईन, आफताब अहमद, संतोष कुमार नखडू, फिरोज अहमद पप्पू, कमालूद्दीन अंसारी, श्यामजीत यादवइरसाद मंसूरी आदि रहे।
उधर बक्शा में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर पंकज यादव, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, पिंटू, रोहित, कमाल, मो. फिरोज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
खुटहन, शाहगंज, मड़ियाहूं में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के प्रति विरोध जताया।