फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी : रीजनिंग और करंट अफेयर्स ने उलझाया, गणित के सवालों को समझने में लगा ज्यादा समय

विज्ञापन
पेट अभ्यर्थी का मेटल डिटेक्टर से किया जा रहा जांच। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 रविवार को दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाओं, तार्किक क्षमता, गणितीय योग्यता और हिंदी भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। रीजनिंग और करंट अफेयर्स के सवाल चुनौतीपूर्ण रहे। गणित के कुछ प्रश्नों को समझने में ज्यादा समय लगा। हिंदी में गद्यांश और वर्णमाला से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों की समझ और समय प्रबंधन की परीक्षा ली। प्रश्नपत्र में भारतीय संसद, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, पर्यावरण संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था, साहित्य, अंतरिक्ष अनुसंधान और खेल से जुड़े सवाल शामिल रहे। समसामयिक घटनाओं पर आधारित सवालों के लिए अभ्यर्थियों को हाल की घटना वाले सवालों में अधिक समय देना पड़ा। रीजनिंग में पारिवारिक संबंधों की पहचान, व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, विषम विकल्प का चयन और कैलेंडर से संबंधित प्रश्न पूछे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें