फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी करने चढ़ा व्यक्ति पकड़ा गया

विज्ञापन
8- सिकरारा क्षेत्र के खपरहां बाजार में असलहे के साथ पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहा बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक लूटने की नीयत से छत पर चोर सोमवार को दोपहर में असलहा, आरी, रम्मा, कटर के साथ चढ़ गए। लेकिन चोरों को छत से भागते समय बाजारवासियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना के बाद उपनिरीक्षक रामशंकर पांडेय ने भीड़ को समझा बुझाकर थाने ले गयी। भीड़ का कहना था कि दो बाइक से भागने वाले चोर को भी पुलिस ढूढ़कर गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

खपरहा बाजार में स्थित राज बहादुर सिंह के मकान में दूसरे ताल पर केजीवीवी बैंक की शाखा है। चोर किस समय छत पर चढे। यह तो किसी को पता नहीं है। लेकिन सोमवार को दोपहर में जब राजबहादुर का दुकान कर्मी अमरनाथ छत पर गया तो देखा कि एक व्यक्ति ऊपर कोने में दुपक जाता है। वह शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद छुपा व्यक्ति छत के पीछे से तीन तल से नीचे कूदकर भागने लगा। शोर सुनकर भीड़ ने उसे दौड़ा कर सौ मीटर दूर पकड़ लिया। उसके पास से रिवाल्वर गोली, रम्मा, आरी आदि हथियार मिले। बाजार वासियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। लेकिन जब वह एक घंटे तक नहीं पहुंचे तो थाने पर फोन किया। सूचना पर उपनिरीक्षक दलबल के साथ पहुंचकर चोर और मिले हथियार को साथ ले गए। लोगों ने बताया कि उसके पकड़े जाने पर दो अज्ञात लोग बाइक से खड़े थे, जो भाग निकले। भीड़ का कहना था कि बैंक में चोरी की नीयत से यह छत पर लेटा था। रात में घटना को इंजाम देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें