फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sun, 12 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में नालियों की सफाई न होने से पानी घुस गया है। उधर, किसान धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 शहर के कई इलाकों में जल जमाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से पानी भर गया है। जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है।

मुहल्लों में गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियां भी फैलने की आशंका है। पहली बरसात में ही नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दिया है।

शहर के रूहट्टा, परमानतपुर, कालीकुत्ती, कचहरी-लाइन बाजार रोड, कोतवाली, ख्वाजगी टोला, बलुआघाट, अहमद खां मंडी, पालीटेक्निक चौराहा सहित तमाम नीचले इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन


कुछ मोहल्लों में तो लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। दो दिन की बारिश ने तो शहर वासियों को परेशान कर दिया है। उधर, किसान खेतों में बरसात का पानी भरने के कारण धान की रोपाई कार्य प्रारंभ कर दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी बरसात का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जमा हुए कूड़े के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें