फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के रास्ते के विवाद पर प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तुर्की बघैला गाव मे कब्रिस्तान के रास्ते पर कब्जा करने के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया।   तुर्की बघैला गाव मे कब्रिस्तान व रास्ते पर एक वर्ग के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। गांव के निजामुद्दीन ने एसडीएम  सदर से से इस बात की शिकायत पहले ही की है।
विज्ञापन


एसडीएम ने थानाध्यक्ष सरयख्वाजा को अवैध कब्जा हटाने  का निर्देश दिया था। एसडीएम के निर्देश के बाद भी अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया।

इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कब्रिस्तान के रास्ते पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष  कुमार दीक्षित ने कब्जा करने के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें