फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: -36 घंटे के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमीरगंज। उमस भरी गर्मी और 42 डिग्री तापमान में लोगों का समय काटना मुश्किल हो रहा है। इन सब के बीच बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया हुआ है। आलम यह है कि कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति करीब 36 घंटे से बाधित है।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के अगहुआ गांव में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 150 घरों में अंधेरा है। यहां रविवार की सुबह पांच बजे ही ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, जंघई विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अगहुआ की बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे अगहुआ बाजार, चौधरीपुर और यादव बस्ती में आपूर्ति दी जाती है। ट्रांसफार्मर जलने से तीनों गांव की आपूर्ति बाधित हो गई।
गांव के अशोक यादव, बाबा, बबलू यादव, संजय यादव, दिनेश यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जलने के 24 घंटे बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें