फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का सपना पूरा नहीं होने देगी जनता : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष एकजुटता दिखाकर जनता को गुमराह करना चाहता है, लेकिन जनता उनके मंसूबे पूरा नहीं होने देगी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया, उसे हमेशा पूरा किया है। वह बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विधानसभा जौनपुर क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश दंगाइयों के हवाले था। केंद्र में लूट मची थी। निकाय चुनाव के झटके से विपक्ष कोमा में चला गया। मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के काम हो रहे हैं। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि 2014 के बाद 48 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। इसके पहले चार करोड़ लोग ही बैंकों से जुड़े थे। वृद्धा पेंशन 500 से एक हजार रुपये की गई। पहले की सरकारों में बिचौलिए पेंशन खा जाते थे। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मां शीतला के दर्शन किए और गोपी घाट तथा एसटीपी का निरीक्षण किया। अतिथियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला महामंत्री मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, सुरेंद्र सिंघानियां, दिनेश सिंह बब्बू, नीरज सिंह, अज्जू दुबे, संदीप तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें