जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास एक 26 वर्षीय युवक को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
मुरारपुर गांव निवासी अनुराग चौहान अपनी बहन को टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस में बैठाकर घर लौट रहा था। लौटते समय राजभर बस्ती के कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से अनुराग चौहान के ऊपर हमला कर दिया। हमले में अनुराग को काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार उसको दबंगों के चंगुल से बचाया। थानाध्यक्ष जलालपुर राम सरीख गौतम ने बताया मारपीट की सूचना है। दोनों पक्ष थाने पर आए हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।