सैदनपुर गांव में रेडियो पर आम केंद्रिय बजट सुनता किसान। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। केंद्रीय आम बजट सुबह 11 बजे जारी होने वाला था, लिहाजा सुबह से ही लोगों की उत्सुकता जानने के लिए लगी थी। कोई मोबाइल में तो कोई टीवी में चिपका नजर आया। कुछ लोग तो फोन से भी जानकारी लेने का प्रयास करते नजर आए।
आम बजट में किसे क्या मिला इसको लेकर लोग चर्चा करते नजर आए। जौनपुर के ओलंदगंज स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान में बजट देखते समय जब आयकर की सीमा में बढ़ोत्तरी की बात सामने आई तो लोग खुश हो गए। लोगों का कहना था कि इसी तरह के बजट की उम्मीद थी। यानी सात लाख रुपये तक की आय वालों को कोई टैक्स देना नहीं होगा। कुल मिलाकर मध्यववर्गीय परिवार को लाभ है। खेती-किसानी के क्षेत्र में की गई घोषणाओं को भी कुछ लोगों ने सराहा। हालांकि दूसरा वर्ग इसके विरोध में भी बोला। शहर के सुरेंद्र कुमार, मनीष देव, अंमित जायसवाल ने कहा कि बजट ठीक है। आगामी दिनों में इसका लाभ भी मिलेगा। वहीं सुरेश कुमार, सुमित ने बजट को लेकर कहा कि बजट में सीधी नौकरी का भी जिक्र किया जाना चाहिए था। हालांकि बजट पर चर्चा करने वालों ने इसे समझकर ही कुछ टिप्पणी करने की बात कही।