फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाण्डिया महोत्सव में देर रात तक झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

डांडिया महोत्सव में देर रात तक झूमे लोग
मेल में विशाल, फिमेल में प्रतिमा व ऋचा ने मारी बाजी
कपल में मनन-विजयलक्ष्मी, बच्चों में अतुलिका, सुहानी अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित मैरेज हाल में जारा इवेंट एंड फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गहना कोठी परिवार की ओर से प्रायोजित डांडिया महोत्सव सीजन 6 में देर रात लोग झूमते रहे। प्रथम चरण के फिमेल राउण्ड में प्रतिमा साहू व ऋचा गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। पुरुष वर्ग में विशाल गुप्ता, कपल में मनन पाण्डेय व विजय लक्ष्मी मिश्रा और चाइल्ड राउंड में अतुलिका व सोहानी शाह को प्रथम स्थान मिला। विजेताओं को निमकी विधायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, वर्तमान चेयरमैन माया टंडन एवं भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने किया। महोत्सव की मुख्य सेलिब्रेटी भूमिका गुरूंग (निमकी विधायक) रहीं। निर्णायक मंडल में निमकी विधायक के अलावा अभिनेता एवं पुलिस इंस्पेक्टर अनिरूद्ध सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार, मिस यूपी क्वीन तनुप्रिया सिंह परमार शामिल थी। कार्यक्रम की शुरूआत मां भगवती की आरती के साथ हुआ। पहले चरण में प्रशस्य जेम्स के संदीप पाण्डेय एवं वर्षा कश्यप ने भजन प्रस्तुत किया। निमकी विधायक, अनिरूद्ध सिंह, अभिनव कुमार व अतिथियों द्वारा महोत्सव के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य सेलीब्रेटी निमकी विधायक की रोल से चर्चित भूमिका गुरूंग ने कहा कि वह जौनपुर वासियों से मिलकर बहुत खुश हैं। जो प्यार मिला है वह कभी नहीं भूल पाउंगा। समाज सेवी अशोक सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन ने कार्यक्रम की सराहना की। फ्रेन्ड्स डांस ग्रुप के निदेशक सलमान शेख ने स्वागत किया। आभार जारा इवेंट की संचालिका मीनाज शेख ने जताया। संचालन सलमान शेख एवं सागर सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद, डा. अजीत कपूर, निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, शर्मिला सिन्हा, ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, डा. चित्रलेखा सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, विनीत सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ, अमित गुप्ता, हर्षित सेठ, डा. जंग बहादुर सिंह, पूनम तिवारी, राहिल शेख, प्रमोद जायसवाल, सोमेश्वर केसरवानी, चन्द्रशेखर निषाद बबलू, विदिशा जायसवाल, महिला समाख्या की रजनी सिंह, अरूण त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, , कल्पना केसरवानी, शशि द्विवेदी, शुभम त्रिपाठी, डा. तेज सिंह, डा. मधुकर तिवारी, डा. हृदय मोहन केसरवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें