बक्शा। वाराणसी लखनई फोरलेन हाईवे पर बक्शा गांव के पास शनिवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से घायल बाइक सवार बेटे की मौत हो गई जबकि पिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के भकड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश गौतम अपने 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन के साथ बक्शा बाजार आए थे। शाम को वापस घर जाते समय बाइक से जैसे ही वह फोरलेन सड़क पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां रात में ही उसकी मौत हो गई।