फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट पर अधजला शव छोड़कर भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया स्थित रामघाट पर शनिवार देर रात्रि पहुंचे लोग अधजला शव छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह घाटवासियों ने अधजले शव क़ो देखा तो उग्र हो गए। कोरोना संक्रमित का शव होने की चर्चा से सहमे लोगों ने हलका लेखपाल क़ो सूचना दी। लेखपाल सुरेश यादव ने मौके पर पहुंचकर शव क़ो पूर्ण रुप से जलवाया। तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

रामघाट पर अधजले शव क़ो छोड़कर चले जाने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो बार कोरोना संक्रमितों के शव क़ो घाट किनारे अधजले हालत में लोग छोड़कर चले गए थे। शनिवार देर रात्रि भी कुछ लोग रामघाट पर शव लेकर पहुंचे। इस बार शव घाट किनारे न ले जाकर टीन शेड के चबूतरे पर चिता लगाई और शव क़ो मुखाग्नि देकर चले गए। सुबह घाटवासियों ने देखा कि शव के कमर के ऊपर का हिस्सा नहीं जल पाया था। लेखपाल सुरेश यादव ने बताया की सूचना मिलने पर जाकर शव क़ो पूरी तरह जलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें