फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था से नाराज लोगों ने एल-2 अस्पताल के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद एल-2 अस्पताल में लापरवाही खत्म नहीं हो रही। दुर्व्यवस्था को लेकर शनिवार की रात मरीजों के तीमारदारों ने जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का गुस्सा देख भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीएमएस व कोतवाल के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

तीमारदारों का आरोप था कि मरीज को भर्ती करने के बाद डॉक्टर-कर्मचारी वार्ड में झांकने तक नहीं जाते। मरीज छटपटाता रहता है, लेकिन कोई सुनता नहीं। खाना-पानी और दवा की व्यवस्था भी नहीं की जा रही। इस कारण भर्ती होने वाले अधिकांश मरीज दम तोड़ दे रहे हैं। चिकित्सक-कर्मचारी सिर्फ तभी सक्रिय दिखते हैं, जब किसी अधिकारी का निरीक्षण होता है। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी है। शौचालय से दुर्गंध उठ रहा है। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। चीखने-चिल्लाने के बाद भी कोई मदद नहीं मिलती। कर्मचारी खुद तो कुछ करते नहीं, सहयोग में रहने वाले परिजनों को भी भगा दिया जा रहा। शनिवार को रात करीब साढ़े बजे हंगामे की सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल भी बाहर आए। काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। सीएमएस ने बताया कि मरीजों के साथ रह रहे लोगों में संक्रमण न फैले, इस उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर सभी तीमरदारों को बाहर कर दिया गया था। इसी को लेकर लोग हंगामा कर रहे थे। बाद में समझाने के बाद वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें