फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सीएचसी को दिया तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। कोरोना से बचाव और बेहतर उपचार के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की पहल की है। उन्होंने अपने निजी कोष से रविवार को सीएचसी को तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10-10 नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि उपलब्ध कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दुबे को सभी उपकरण सौंपे।
विज्ञापन

विधायक ने एक पखवाड़ा पूर्व बदलापुर सीएचसी में 20 बेड का एल-1 अस्पताल बनाने का निर्देश दिया। इसमें लगने वाली सभी मशीनें खुद खरीदकर देने की बात कही थी। इसके तहत एल-1 अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यहां भर्ती होने वालों के बेहतर उपचार के लिए ऑक्सीजन व अन्य उपकरण रविवार को उपलब्ध कराया। विधायक ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की कमी चल रही है, जिसके चलते अभी तीन ही मिल पाई है। जल्द ही सात अन्य मशीन भी उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगाने का भी कार्य तेज गति से चल रहा है। एक सप्ताह में उसे भी चालू करा दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अमिताभ यादव, ईओ डॉ. महेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय, अमित मिश्र, राकेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें