फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एक मंच पर रहते हैं सभी धर्मों के लोग : सांसद

विज्ञापन
जश्ने मेराजुन्नबी जौनपुर में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में जश्ने मेराजुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। औलिया सीरत कमेटी की ओर से शुक्रवार को सुतहट्टी चौराहे पर कौमी एकजुटता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जौनपुर में एक मंच पर सभी धर्मों के लोग रहते हैं। मुख्य अतिथि सांसद बाबूसिंह कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि कलीम गौसी शेख व पूर्व विधायक नदीम जावेद रहे। डाॅ. शकील, मसूद मेंहदी बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से हुई। इसके बाद कारी महमूद ने नाते नबी पढ़ा। मौलाना वशीम अहमद शेरवानी ने तकरीर की। अध्यक्षता कर रहे अनवारुल हक ने कहा कि यह रौनक अंजुमन व अखाड़ों, सजावट कमेटियों के कारण है। शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बतौर अतिथि निखिलेश सिंह व श्रवण जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है। औलिया सीरत कमेटी के सदर शकील मुमताज व जनरल सेक्रेटरी शाहिद मंसूरी ने मेहमानों का स्वागत किया। पूर्व विधायक अरशद खान ने बताया कि जुलूस औलिया मस्जिद से अपनी पुरानी परंपरा की तरह शुरू होकर अटाला मस्जिद में पहुंचकर समाप्त हुआ। कमेटी संयोजक शम्स तबरेज ने अंजुमन के लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। कमेटी के राजा नवाब, अंसार इदरीसी, फिरोज अहमद पप्पू, पूर्व सदर सद्दाम हुसैन, हफीज शाह, साजिद अलीम, सभासद शहनवाज मंजूर मौजूद रहे। संचालन कमालुद्दीन अंसारी व सलमान शेख ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें