जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है जिले में कुछ लोग चोरी-छिपे बाहर से आकर अपने घरों में रह रहे है।ऐसे लोगों को हर हाल में चिंहित किया जाए। सभी थानाध्यक्षों को इसका पता लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो पिछले 10-15 दिनों से दूसरे राज्यों व अन्य जनपद में आये हैं। उनकी सूचना कंट्रोल रूम में दी जाए। सीडीओ को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्तियों की सूची बनाकर सभी थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराये। जिससे संबंधित थानाध्यक्ष इनके विरुद्धृ लॉकडाउन तोड़ने और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने पर रिपोर्ट दर्ज कर सकें और इनको क्वारेंटाइन सेंटरमें 14 दिन के लिए रखवाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसे 126 लोग चिंहित किये गये हैं। जिन्हे 14 दिने के लिए क्वारेंटाइन एंव उनके विरूद्व रिपोर्ट दर्ज करने और सैंपल लेकर बीएचयू में जांच हेतु भेजने का निर्देश दिया।
निजी चिकित्सक न देखें सर्दी के मरीज
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आईएमए के सदस्यों व प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में केवल गंभीर मरीज ही देखे जाएं। ओपीडी में कम से कम मरीज देखे। छोटी-मोटी बीमारियों के लिए डॉक्टर मरीजों को फोन पर ही चिकित्सीय परामर्श व इलाज की सुविधा दें। इसके लिए डॉक्टर अपने फोन नंबरों का प्रचार प्रसार कराएं। कोई भी प्राइवेट डॉक्टर सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों को ना देखें। उन्हें जिला अस्पताल भेजें। अस्पतालों में डॉक्टर अस्पताल के कर्मचारी मास्क लगाकर रहे हैं। अस्पताल में आने वाले उन्हीं मरीजों को देखा जाए जो मास्क लगा कर आऐ। अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जाए। उन्होंने हिदायत दी है कि शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार इमरजेंसी सेवाएं दी जाए। जिससे कि सक्रमण को रोका जा सके। सबको हर क्षण सतर्क रहना पड़ेगा। सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में प्रोटोकाल के पालन की जांच के लिए एक टीम नामित कर दें।