फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ रहे बंगाल को बचाने के लिए जनता ने भाजपा को चुना : जगदीश

विज्ञापन
मछलीशहर, भाजपा की बंगाल एवं अन्य राज्यों में हुई जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर मिठाई
विज्ञापन
मछलीशहर। आजादी के समय बंगाल एक समृद्ध राज्य था लेकिन इस समय विकास की दृष्टि से पिछड़ा राज्य बन गया है। जनता ने राज्य की अस्मिता बचाने के लिए भाजपा को चुना है। आजादी के बाद पहली बार भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्य में पूर्ण बहुमत मिला है। ये बातें मछलीशहर नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में सोमवार की रात पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब जिस राज्य में भाजपा का कोई समर्थक नहीं था, वहां पर जनता ने पूरा भरोसा करते हुए पूर्ण बहुमत दे दिया है तो उत्तर प्रदेश में यहां का हर वर्ग भाजपा के कार्य को जानता है। जनता के सहयोग से 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। देश के अन्य राज्यों में भी जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। 2029 में पुनः देश में भाजपा की सरकार बनेगी। डाक बंगले में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में जिला मंत्री रामचंद्र, उपाध्यक्ष मीना पटेल, प्रीति प्रजापति, रवि पटवा, राजेश गुप्ता, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें