फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित शिक्षक संघ पदाधिकारियों का परिचय कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
कुलपति को मांग पत्र देते नवनिर्वाचित शिक्षक संघ पदाधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सभी विश्वविद्यालय परिवार के अभिन्न अंग हैं। समस्याओं का समाधान करना सबका दायित्व है, जिसे नियमानुसार पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के महामंत्री संतोष पांडेय के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील मिश्र ने शिक्षक हितों से संबंधित विभिन्न मांगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निदेशक बनाने, शिक्षक कल्याण कोष के पारदर्शी संचालन के लिए समिति गठन, वरिष्ठता सूची निर्धारण, प्रायोगिक परीक्षाओं में समानुपातिक भागीदारी, समर्थ पोर्टल पर डेटा अपलोड, महंगाई भत्ता (डीए) लागू करने और शिक्षक अधिकारों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रमुखता से रखा। इस मौके पर आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ. विजय प्रताप तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, अनुदानित महाविद्यालय/विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश) और विश्वविद्यालय परिसर के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र भी उपस्थित रहे। कुलसचिव केश लाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह और उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, डॉ. नागेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. देवेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजकुमार मिश्र, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. पवन, डॉ. दयाशंकर दुबे, डॉ. मनोरम, डॉ. श्याम दत्त दुबे, डॉ. रंजनी कांत, डॉ. संजय सिंह, डॉ. गिरीश मणि आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. वेद प्रकाश चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें