फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मनबढ़ों ने दो दोस्तों को जमकर पीटा, एक की जान गई, दूसरे का इलाज चल रहा

Fri, 26 Nov 2021 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो), रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ मनबढ़ लोगों ने दो दोस्तों की गुरुवार की रात आठ बजे पिटाई कर दी। इसमें एक की उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह चार बजे वाराणसी में मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रामगढ़ निवासी दिनेश का बेटा आकाश निषाद(18) आइसक्रीम बेचता था। आरोप है कि दीपावली के पहले वह भैंसा गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में आइसक्रीम बेचने गया था। जहां कुछ युवकों से आइसक्रीम के पैसे को लेकर विवाद हो गया था।

हालांकि उस समय लोगों की बीच-बचाव के कारण मामला शांत हो गया था। इधर गुरुवार को बाइक से आकाश अपने ही गांव के दोस्त कुलदीप निषाद(17) पुत्र राजाराम निषाद के साथ रसलूपुर बाजार गया था। जहां से दोनों रात आठ बजे लौटे थे। भैसा गांव के पास पहुंचे थे कि गांव के ही उन लोगों ने रोक लिया, जिनसे उसका विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने आकाश और कुलदीप की जमकर पिटाई कर दिए। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को मरणासन्न अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने आकाश को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में ही दिनेश निषाद का इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें