फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टर्म्स रिफरेंस से बाहर किए जाने के विरोध में पेंशनर 21 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन टर्म्स रिफरेंस से बाहर किए जाने के विरोध में 21 को प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। शनिवार को संगठन कार्यालय पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। पेंशनरों का कहना है कि सरकार के पारित वित्त विधेयक 2025 से पेंशनर्स के साथ सेवानिवृत्ति की तिथि के अनुसार भेद-भाव कर, वेतन आयोग के टर्म्स रिफरेंस से पेंशनर्स को बाहर किए जाने के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के तैयारी की समीक्षा बैठक शनिवार को जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स एवं पदाधिकारियों ने किए गए प्रयास को सदन को अवगत कराया। जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि संगठन के चलाए जा रहे पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान में अब तक एक हजार आठ सौ पेंशनर्स हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री भेजने के लिए जमा कर दिए है। पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेंस को आठवें वेतन आयोग में सम्मिलित किए जाने तक हस्ताक्षर अभियान चलता रहेगा। जिसे चरणबद्ध तरीके से प्रधान मंत्री को भेजा जाएगा। बैठक मे उपस्थित पेंशनर्स ने सामूहिक रूप से जनपद के समस्त पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि 21 अप्रैल को 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर राम आसरे रजक, मिठाई लाल, पलकधारी, केके तिवारी, कंचन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें