फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल, कई में नो रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शादी के सीजन और गर्मियों में घर लौटने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से आने वाली सभी ट्रेनों में लंंबी वेटिंग है। ऐसे में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करना आफत मोल लेने जैसा है। गोदान एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में वेटिंग के साथ कई दिनों तक नो रूम की स्थिति बनी है। ऐसे में घर वापसी करना किसी चुनौती से कम नहीं होगी। शादी-विवाह का सीजन शुरू होने व स्कूल कॉलेज बंद होने से महानगरों से गांवों में आने-जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में जहां वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है, वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनों में नो रूम हो गया है। लोग अपने सगे संबंधितों की घर वापसी के लिए सुबह से ही आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट के लिए भी नंबर लगा दे रहे हैं। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित कोचों में एक-एक सीट हासिल करने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आरक्षण केंद्र खुलते ही तत्काल टिकट खत्म हो जा रहा है। लोग कई दिन लगातार लाइन लगाकर लौट जा रहे हैं। स्लीपर और साधारण कोच में भीड़ उमड़ रही है। मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस में 22 अप्रैल तक, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस में 3 मई तक, श्रमजीवी में 21 मई, दून एक्सप्रेस में 26 अप्रैल, महानगरी में पांच मई व कामायनी एक्सप्रेस में 28 अप्रैल तक नो रूम की स्थिति है। अन्य ट्रेनों में वेटिंग भी 100 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं है। जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि सहालग सीजन से ट्रेनों में भीड़ हो रही है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। वेटिंग लिस्ट भी 100 के पार पहुंच गई। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कतें महानगरों की ओर से आने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें