फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऑनलाइन प्रक्रिया की खामी से अटके पेंशनर्स के चिकित्सा बिल, ऑफलाइन भुगतान की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देने पहुंचे पेंशनर्स। संगठन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के ऑनलाइन भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई गई। संगठन ने मांग की कि ऑनलाइन प्रक्रिया की खामियां दूर होने तक चिकित्सा बिल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएं। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीबी सिंह ने बताया कि संगठन का प्रांतीय अधिवेशन 29 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया में तकनीकी कमियों के कारण सहज जनसेवा केंद्रों और साइबर कैफे से चिकित्सा बिल अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। उनके इलाज में परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जब तक ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया दुरुस्त नहीं होती, तब तक संबंधित कार्यालयों में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑफलाइन स्वीकार करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही संगठन की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। अन्य वक्ताओं ने भी पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता पर आक्रोश जताया। ऑफलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू नहीं होने पर बड़े आंदोलन का संकल्प लिया। साथ ही 29 नवंबर को लखनऊ में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में नंदलाल सरोज, राजेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, कंचन सिंह, ओंकारनाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश, राजपति विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वरिष्ठ पेंशनर महाबल यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष रामअवधलाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें