फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शांति समिति की बैठक में रमजान एवं होली पर सुरक्षा की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की हुई बैठक में रमजान एवं होली पर सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि त्योहार पर जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अधिकारी को तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। त्योहारो के दौरान खाद्य पदार्थों पर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए। त्योहार पर कोई नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी। सभी पर्व पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही मनाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज परिसर तक ही सीमित रखी जाएगी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग पूरी तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जाएगी अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें