फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में... भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के गांव स्थित रघुवर ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग स्थापना दिवस पर कथा, भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में... भजन पर पंडाल गूंजा। शिवलिंग स्थापना के पांच दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वेदी पूजन, दूसरे दिन कर्मकुटी महास्नान, तीसरे दिन कलश यात्रा, चौथे दिन अन्नाधिवाश वस्त्राधिवास और पांचवें दिन शिवलिंग की स्थापना की गई। इसमें झांकी दर्शन हुआ। श्री रामकथा में अयोध्या से पधारे सौरभ शास्त्री के मुखारबिंद से अनुष्ठान कार्यक्रम वैदिक आचार्यो ने संपादित कराया। मौके पर भजन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रज्ञा संगीत मंडली की ओर से भजन गायिका मंदाकिनी मिश्र के भजन राम जैसा नहीं नाम रे पूरे जग के बजरिया में..., ओ पापी मन करले भजन..., गुप्ता धाम..., राजा जी खजनवा दे द सोहर... आदि भजनों पर लोग झूमते रहे। इस मौके पर डॉ. अजयेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि राम जी बाल्यावस्था में सांवले थे। लोग उन्हें सांवले राम पुकारते थे लेकिन सियाजी को अशोक वाटिका में देखने के बाद हरे राम कहलाए। इस मौके पर खझड़ी सम्राट मुन्ना भइया, पूर्व विधायक गुलाब चंद्र सरोज, पूर्व कुलपति धरणीधर दुबे, श्रीभूषण मिश्र, पूर्व प्रमुख वंश गोपाल सिंह, डॉ. प्रेम शंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें