फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीडीए जनपंचायत के माध्यम से सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

विज्ञापन
पीडीए की जनपंचायत में शामिल सपा के पूर्व मंत्री ललई यादव व कार्यकर्ता। संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहगंज। सपा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में पीडीए जनपंचायत का आयोजन खुटहन के ग्राम फिरोजपुर में किया गया। मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया। सुईथाकला के ग्राम शाहमऊ में दोपहर दो बजे राम नारायण मौर्य के आवास पर ग्राम हुसेनाबाद में अमृतलाल मौर्य के आवास पर तथा ब्लॉक शाहगंज में राम केवल मौर्य के आवास पर लीलावती कुशवाहा ने पीडीए समाज के साथ संवाद किया। जनसंवाद के दौरान सामाजिक न्याय, हक-अधिकार, संविधान, समता, समानता और सभी वर्गों की समान भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पीडीए की शक्ति समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और भागीदारी दिलाने की भावना में निहित है। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने तथा साल 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, उदयभान मौर्य, भानु प्रताप मौर्य, प्रभाकर मौर्य ने जनपंचायत को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पीडीए समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनपंचायत कार्यक्रमों में मनोज मौर्य, रामकेवल मौर्य, रामकेश मौर्य, नरेंद्र मौर्य, लालमन मौर्य, हरिओम मौर्य, डॉ. जगराम मौर्य, ऋषिकांत यादव, बृजेश यादव, जयराज यादव, जितेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कार्यक्रम की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें